Posts

UP के बजट में अयोध्या के लिए 300 करोड़, बिहार में गोवंश विकास के लिए 500 करोड़ दिए

Image
  मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में बजट सत्र शुरू हो गया है। देश के सबसे बड़े राज्य UP में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 5.50 लाख करोड़ का बजट पेश किया। उधर, बिहार में बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा में पेपर लीक का मामला उठाया। वहीं, मध्य प्रदेश में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले पेट्रोल-डीजल के दामों पर बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे। छत्तीसगढ़ में सुबह 11 बजे बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हुई। राज्यपाल अनुसूइया उइके ने अभिभाषण में कोरोना के दौरान सरकार की उपलब्धियां और नये वित्तीय वर्ष में सरकार की दशा-दिशा पर बात की। चार राज्यों में बजट सत्र 1. उत्तर प्रदेश: पिछली बार से इस बार का बजट 38 हजार करोड़ ज्यादा यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट भी लेकर चिराग जलता है... इन पंक्तियों से योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में अपनी सरकार का 5वां बजट 2021-22 पेश किया। इस सत्र का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का है। जबकि 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपए का था। इस...

हुगली में रेलवे के प्रोग्राम से ममता का किनारा, मोदी बोले- बंगाल अब पोरिबर्तन का मन बना चुका

Image
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को महीने में तीसरी बार पश्चिम बंगाल पहुंचे। हुगली में उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल पोरिवर्तन (बदलाव) का मन बना चुका है। TMC पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मां, माटी, मानुष की बात करने वाले बंगाल के विकास के आगे दीवार बनकर खड़े हो गए हैं। इधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कार्यक्रम से दूर ही रहीं। बंगाल में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा मोदी ने नई योजनाएं गिनाने के साथ TMC पर निशाना साधने में भी कसर नहीं छोड़ी। हुगली की सभा में मोदी के भाषण के प्रमुख अंश आप लोगों की यह उमंग ऊर्जा कोलकाता से दिल्ली तक बहुत बड़ा संदेश दे रहा है। अब पश्चिम बंगाल पोरिवर्तन (बदलाव) का मन बना चुका है। आज इस वीर धरा से पश्चिम बंगाल अपने विकास के संकल्प को सिद्ध करने के लिए बड़ा कदम उठा रहा है। थोड़ी देर में हुगली की पश्चिम बंगाल की रेल और मेट्रो कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण होना है। इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए, बंगाल के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत बधाई देता हूं। दुनिया में जितने देश गरीबी से बाहर आए या गरीबी मिटाने में कामय...